बीना रिफाइनरी दो नंबर गेट के पास गड्ढे में बैठकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन जमकर की नारे बाजी

सागर।दरअसल रोड क्षतिग्रस्त सड़क होने की वजह से लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं और सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों की वजह से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है जिसको देखते हुए किसान नेता इंदर सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पानी भरे गड्ढे में बैठकर प्रदर्शन किया और भाजपा सहित रिफाइनरी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की वही प्रदर्शन को देखते हुए दोनों और वाहनों की कतारें लग गई किसान नेता का कहना है कि खराब सड़क की वजह से लोग कई दिनों से परेशान है लेकिन जनप्रतिनिधियों से लेकर रिफाइनरी प्रबंधन यहां तक की प्रशासन भी तमाशाबीन बना हुआ है जिसका खामियाजा आम लोगों को भुक्तना पड़ रहा है वहीं तहसीलदार के फोन पर आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन खत्म किया गया।

Post a Comment

0 Comments