सागर।ग्राम पथरिया जाट के ग्वालीपुरा रैयातबाड़ी में शुक्रवार को मुक्तिधाम की जगह को लेकर बवाल हो गया ग्रामीण शव लेकर यूनिवर्सिटी रोड पर वैली कैंपस के सामने पहुंचे जहां मुक्तिधाम की जगह दिलाने की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया शव सड़क पर रखकर ग्रामीण बैठ गए वे साथ में ट्रैक्टर-ट्रॉली में अंतिम संस्कार करने लकड़ी और अन्य सामग्री भी लेकर पहुंचे विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि मुक्तिधाम की जगह नहीं मिली तो सड़क पर अंतिम संस्कार करेंगे चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे समझाइश देकर लोगों को शांत कराया यूनिवर्सिटी के अधिकारी भी मौके पर आए जहां ग्रामीण और अधिकारियों के बीच बात हुई और अंतिम संस्कार के लिए जगह दी गई जिसके बाद चक्काजाम खत्म किया गया इस दौरान करीब डेढ़ घंटे पथरिया-यूनिवर्सिटी रोड पर जाम लगा रहा वाहनों की लाइन लगी।
0 Comments