सागर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आज ग्राम रानगिर में सागर संभाग के डीआईजी शशीन्द्र चौहान द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे उनके बीच पहुंचकर सुनना पुलिस एवं प्रशासन के प्रति विश्वास को और मजबूत करना तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में प्रभावी पहल करना रहा डीआईजी शशीन्द्र चौहान के रानगिर आगमन पर ग्रामीणजनों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे ग्रामीणों ने खुलकर अपनी विभिन्न समस्याओं, आवश्यकताओं एवं स्थानीय मुद्दों से डीआईजी को अवगत कराया डीआईजी ने ग्रामीणों की समस्याओं को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा प्रत्येक विषय पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों द्वारा रखी गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने तथा आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि पुलिस का मूल दायित्व आमजन की सुरक्षा,सेवा और उनके बीच विश्वास का वातावरण बनाए रखना है पुलिस एवं प्रशासन की कार्यप्रणाली में जनसहभागिता और संवाद का विशेष महत्व है ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी निरंतर आमजन के संपर्क में रहें और उनकी समस्याओं को सुनकर यथासंभव मौके पर ही समाधान की दिशा में पहल करें उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शासन और आमजन के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है इस प्रकार के जनसंवाद कार्यक्रमों से पुलिस को जमीनी स्तर पर लोगों की वास्तविक समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई करने में सहायता मिलती है कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी रहली निरीक्षक संजय ऋषिश्वर सहित थाना रहली का पुलिस स्टाफ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
0 Comments