सागर। 17 सितंबर 2026 श्री राधा कृष्ण भगवान जी की असीम कृपा एवं श्री हनुमान जी महाराज जी की पावन प्रेरणा से ऐतिहासिक श्री गढ़पहरा धाम सागर स्थित श्री देव हनुमान मंदिर प्रांगण में मंदिर के पुजारी पंडित गोकुलदास वैष्णव द्वारा श्री हनुमान जी महाराज के सानिध्य में संगीतमय श्रीमद्भागवत भक्ति ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ किया गया आयोजन के प्रथम दिवस गुरुवार को सुबह 12 बजे भव्य एवं दिव्य कलश यात्रा निकाली गई थी जिसके उपरांत दोपहर 2 बजे से कथा व्यास पं. छोटेलाल जी शास्त्री (पाराशर) ने श्रीमद्भागवत महापुराण का संगीतमय वाचन प्रारंभ किया कथा के प्रथम दिवस व्यासपीठ से पूज्य पं. छोटेलाल शास्त्री जी ने श्रीमद्भागवत महात्म्य का वर्णन करते हुए भक्ति और वैराग्य के मार्मिक एवं ज्ञानवर्धक प्रसंग का सुंदर वाचन किया उन्होंने कहा कि जीवन का वास्तविक आधार प्रभु भक्ति ही है और इस संसार में ईश्वर का नाम ही एकमात्र सहारा है श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य के अंतःकरण को शुद्ध कर उसे सन्मार्ग की ओर अग्रसर करती है
24 सितंबर तक रोजाना दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी कथा गढ़पहरा मंदिर ट्रस्ट एवं आयोजन समिति सेवक बिहारी लाल सबलोक ने जानकारी दी कि यह संगीतमय कथा 17 सितंबर से शुरू होकर 23 सितंबर बुधवार तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित की जाएगी इसके पश्चात 24 सितंबर गुरुवार को प्रातः हवन-पूजन, पूर्णाहुति एवं विशाल महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा इस धार्मिक आयोजन में भोजपुरा,कुछारी,ग्वालीपुरा,रिछोड़ा,आमाखुर्द, टपरिया मसवासी, बहेरिया,गढ़ौली, मोठी, सेमरा हाट, कोलुआ खजुरिया, बरखेड़ा, रानीपुरा, पगारा, मकरोनिया खुर्द सागर एवं गढ़पहरा धाम के समस्त ग्रामीण व श्रद्धालु भक्तजन बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से सहपरिवार पधारकर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है।
0 Comments