सागर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए सागर नगर निगम ने कचरे को कला में बदलकर स्वच्छता और सौंदर्यीकरण की अनूठी मिसाल पेश की है वेस्ट टू वंडर थीम पर किए गए नवाचार आज शहर में बदलाव की नई कहानी लिख रहे हैं नगर निगम द्वारा अटल पार्क में वेस्ट टू वंडर थीम पर आकर्षक पार्क विकसित किया गया है जिसमें प्लास्टिक बोतल से प्लास्टिक दानव की प्रतिमा बनाकर प्लास्टिक कचरे के सदुपयोग का संदेश दिया गया है जो स्वच्छ भारत अभियान की भावना को सार्थक करता है स्क्रैप सामग्री से तैयार कलाकृतियाँ शहर के प्रमुख स्थानों पर स्थापित की गई हैं वाणिज्यकर चौराहे पर विशाल रेडियो कलाकृति, तीनमढ़िया पर स्वच्छता के नायकों की प्रतिमाएँ, कालीचरण चौराहे पर मिसाइल कलाकृति, संजय ड्राइव पर गदा कलाकृति, चित्रगुप्त चौराहे पर कलम-दवात कलाकृति तथा राहतगढ़ ब्रिज के पास तोप कलाकृति स्थापित की गई है इन कलाकृतियों के माध्यम से 3R कम करना रीसायकल करना पुनःइस्तेमाल करना का संदेश देकर नागरिकों में जागरूकता बढ़ाई जा रही है इस प्रकार सागर नगर निगम प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करते हुए स्वच्छता के साथ शहर को सुंदर बनाने की दिशा में प्रेरणादायक बदलाव कर रहा है।
0 Comments