सागर। गणेशोत्सव के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में विराजमान भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना एवं आरती में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल शामिल हुए उन्होंने भगवान गणपति के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और आरती में सहभागिता की आरती के दौरान भाजपा कार्यालय गणपति बप्पा के जयघोष से गूंज उठा मंत्री प्रहलाद पटेल ने भगवान गणेश के चरणों में नमन कर प्रदेश एवं जिलेवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी आरती में शामिल हुए इस अवसर पर मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि भगवान श्री गणेश बुद्धि,विवेक और मंगल के प्रतीक हैं उनकी आराधना हमें प्रत्येक शुभ कार्य का शुभारंभ सकारात्मक सोच अनुशासन और सद्भाव के साथ करने की प्रेरणा देती है उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव हमारी संस्कृति और सामाजिक एकता का पर्व है भगवान गणपति से प्रेरणा लेकर कार्यकर्ताओं को सेवा, समर्पण और समाज कल्याण के भाव को और मजबूत करना चाहिए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि गणेशोत्सव के अवसर पर जिला कार्यालय में आयोजित गणपति आराधना में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Comments