सी डब्ल्यू एस एन छात्रावास पहुंचीं कलेक्टर छात्रावास निरीक्षण में सभी जरूरी टूल्स उपलब्ध कराने के निर्देश

सागर।कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने आज चाइल्ड विद स्पेशल नीड्स (CWSN)छात्रावास का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास में रह रहे दिव्यांग बच्चों की देखभाल आवास और खान-पान की सुविधाओं को गहराई से देखा कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के अध्ययन और दैनिक जीवन को आसान बनाने के लिए आवश्यक सभी प्रकार के सहायक उपकरण (टूल्स) उपलब्ध कराए जाएं उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों के शिक्षा विकास में किसी भी तरह की कमी न रहे निरीक्षण के दौरान एक खास नजारा भी देखने मिला जब कलेक्टर की नजर संगीत में गहरी रुचि रखने वाले एक दिव्यांग बच्चे पर पड़ी बच्चे के हुनर और ललक को पहचानते हुए श्रीमती पाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस बच्चे के लिए संगीत सिखाने की विशेष व्यवस्था की जाए ताकि उसकी प्रतिभा को निनिखारा जा सके
उन्होंने छात्रावास प्रबंधन को बच्चों की सुरक्षा,स्वच्छता और उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments