सागर। कैंट थाना में रियादी शिवम उर्फ गुड्डा चौकसे 35 वर्ष निवासी सदर जो कि लकड़ी के टाल की दुकान चलाते हैं बीती रात 15 सितंबर करीब 12:45 बजे अपने परिवार के दीपक चौकसे के साथ लाल ब्रांच सदर के पास खड़े थे इसी दौरान 13 मुहाल के रहने वाले चिंटू उर्फ मोहित खटीक, विकास खटीक,ओमप्रकाश खटीक और सन्नी जाटव वहां आए और शिवम से शराब पीने के लिए जबरन 500 रुपये की मांग करने लगे शिवम द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी और नुकीली चीज से जानलेवा हमला कर दिया था इस हमले में शिवम चौकसे और बीच-बचाव करने आए दीपक चौकसे को गंभीर चोटें आई थीं फरियादी की रिर्पोट पर थाना केंट मे अप क्र 483/26 धारा 296बी,119(1),351(2),3(5) बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया घटना की गंभीरता को देखते हुए कैंट थाना पुलिस ने मुखबिरों की सूचना और त्वरित घेराबंदी के बाद वारदात में शामिल दो आरोपियों चिंटू उर्फ मोहित खटीक सन्नी जाटव को गिरफ्तार कर लिया है।
0 Comments