मीडिया के विशेषज्ञों ने सिखाए नोडल कॉलेज के विद्यार्थियों को पत्रकारिता के गुर

सागर।पं. दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय में पीएम उषा (PM-USHA) योजना के अंतर्गत आयोजित 20 दिवसीय पत्रकारिता प्रशिक्षण कार्यशाला में मीडिया जगत के दिग्गज धुरंधरों ने विद्यार्थियों को पत्रकारिता के व्यावहारिक गुर सिखाए प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता के कुशल संरक्षण व मार्गदर्शन हिंदी विभागाध्यक्ष तथा कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राणा कुंजर सिंह के समर्पित संयोजन एवं पीएम उषा परियोजना अधिकारी डॉ. इमराना सिद्दीक़ी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को मीडिया की हर एक बारीकी से रूबरू कराया गया ​प्रशिक्षण की सफलता पर प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आधुनिक और रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों में व्यावहारिक दक्षता रचनात्मक दृष्टिकोण और व्यावसायिक कौशल विकसित करने में मील का पत्थर साबित होते हैं उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में युवाओं के लिए पारंपरिक पत्रकारिता के साथ-साथ न्यू मीडिया,विज्ञापन,फैक्ट चेकिंग और मीडिया कानूनों का व्यावहारिक ज्ञान होना बेहद आवश्यक है जिससे वे भविष्य में मीडिया क्षेत्र की चुनौतियों का डटकर सामना करते हुए अपनी अलग पहचान बना सकें 05 से 25 सितंबर तक आयोजित इस प्रशिक्षण के अंतिम चरण में विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे ले जाकर सीधे मीडिया संस्थानों की कार्यप्रणाली से जोड़ा गया इस 20 दिवसीय प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में आमंत्रित विषय विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को पत्रकारिता की बारीकियों से अवगत कराया गया ​महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. संदीप सबलोक ने बताया कि हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. राणा कुंजर सिंह के समन्वय से आयोजित इस 20 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक समापन 28 सितंबर को समारोहपूर्वक किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments