सागर।डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट छात्रावास में युवक छात्रावास के नव प्रवेशित छात्रों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम नव पल्लव 2026 आयोजित किया गया कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती और डॉ. हरीसिंह गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर के किया गया अध्यक्षीय उद्बोधन में चीफ वार्डन,प्रो. सुशील काशव ने विद्यार्थियों को विद्यार्थी जीवन और छात्रावासी जीवन के महत्व को रेखांकित किया उन्होंने कहा कि यही समय है जब आपके भविष्य की दिशा और दशा तय होती है अत सभी विद्यार्थियों को एक एक क्षण का उपयोग भविष्य संवारने में लगाना चाहिए आर्यभट्ट छात्रावास के वार्डन,डॉ अखिलेश सिंह ने छात्रों को अपने आचार विचार को सुव्यवस्थित करने और अपने छात्रावासी जीवन में स्वच्छता और अच्छे गुणों की आदत बनाने पर जोर दिया रमन एवं भाभा छात्रावास के वार्डन, डॉ. अभिज्ञान द्विवेदी ने छात्रों को डॉ. हरीसिंह गौर जी के व्यक्तित्व एवं उनके द्वारा सागर में विश्व विद्यालय बनाने के अमूल्य योगदान का उल्लेख किया और छात्रों को महापुरुषों की जीवनी से सीख लेने की बात कही इस अवसर पर छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया कार्यक्रम में अन्य वार्डन डॉ. बिपिन कुमार डॉ. सत्यम, डॉ. सुशांत, डॉ. पी. सिंह, डॉ.राकेश सोनी भी उपस्थित रहे कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
0 Comments