सागर। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.वाय.एस.ठाकुर के मार्गदर्शन में केन्द्रीय राजभाषा प्रकोष्ठ द्वारा हिंदी माह-2026 के अंतर्गत विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए राजभाषा का महत्त्व विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई कार्यशाला के विषय विशेषज्ञ एवं संयुक्त कुलसचिव तथा प्रभारी राजभाषा अधिकारी संतोष सोहगौरा ने राजभाषा हिंदी के संवैधानिक प्रावधानों कार्यालयीन कामकाज में हिंदी के प्रयोग तथा राजभाषा के प्रभावी क्रियान्वयन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी उन्होंने कहा कि राजभाषा केवल हिंदी में काम करने की औपचारिकता नहीं है बल्कि यह प्रशासनिक कार्यों को अधिक सहज स्पष्ट और जनसुलभ बनाने का माध्यम है विश्वविद्यालय के प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी की सक्रिय भागीदारी से कार्यालयीन कामकाज में हिंदी का प्रयोग और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यालयीन टिप्पणियों पत्राचार, ई-मेल राजभाषा विभाग गृह मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए विभिन्न ई-टूल्स तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान किया साथ ही राजभाषा संबंधी प्रावधानों और उनके व्यावहारिक उपयोग को उदाहरणों के माध्यम से समझाया कार्यशाला का संचालन राजभाषा प्रकोष्ठ के अभिषेक सक्सेना ने किया उन्होंने कार्यशाला के उद्देश्यों एवं आयोजन की रूपरेखा पर प्रकाश डाला कार्यक्रम के अंत में डॉ. उदय श्रीवास्तव ने आभार ज्ञापित किया उन्होंने विशेषज्ञ, प्रतिभागियों एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया विशेष सहयोग विनोद रजक का रहा
कार्यशाला में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राजभाषा के प्रभावी प्रयोग से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा अपने प्रश्न भी रखे कार्यशाला में सहायक कुलसचिव श्रीमती ममता त्रिपाठी अनुभाग अधिकारी रोहित रघुवंशी, महेन्द्र कुमार गौतम, भगत सिंह अहिरवार, रेवाराम पटेल, निशांत सोनी, श्याम कुमार सेन, अनस खान, अमन जैन, हेमलता काछी, शिवानी चौरसिया, रितु ठाकुर, प्रभांशु बांगर, अब्दुल नवाब अभिजीत देब, आयुष सोनी, अभिनव अग्निहोत्री, ब्रजेश साहू, मनोज कुमार कावड़े, अजब सिंह, वीरेन्द्र सिंह ठाकुर, ओम सैनी, शुभम साहू, आदित्य तिवारी, यदुराज यादव, हर्ष तिवारी, अभिनय श्रोती, प्रभांशु तिवारी एवं प्रबल पाण्डेय सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों एवं अनुभागों में कार्यरत लगभग तीस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।
0 Comments