सागर।सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से वडनगर जाने वाले सेवा संकल्प यात्रियों से संवाद किया जिसमें बंडा से जुड़े सेवा संकल्प यात्री छत्तीसगढ़ निवासी अमन अग्रहरे ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि नक्सल मुक्त हुए हमारे क्षेत्र में खुशहाली अब आई है महिला सशक्तिकरण और विकास की बात साझा करते हुए उन्होंने सागर में महिला नेतृत्व की बात भी कही उन्होंने सागर, रायसेन, आगरा, झांसी पहुंचे यात्रियों से संवाद किया और यात्रा के दौरान उनके अनुभव सहित उनके कुशल-मंगल की जानकारी ली
सेवा संकल्प यात्रियों ने अपने यात्रा अनुभव साझा करते हुए बताया कि सेवा में आनंद का अनुभव मिल रहा है और उत्साह के साथ यात्रा आगे बढ़ रही है यात्रा के दौरान शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों से संबंधित अपने संवाद को भी यात्रियों ने प्रधानमंत्री से साझा किया उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना,स्वच्छ भारत अभियान आयुष्मान भारत योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि कैसे आयुष्मान भारत योजना के तहत एक बच्ची को कैंसर का उपचार मिला और उसके स्वस्थ होने की जानकारी दी यात्रियों ने बताया कि देश में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता और सफाई कर्मियों का सम्मान बढ़ा है तथा सड़क,अधोसंरचना, निर्माण एवं पीएम श्री स्कूलों का भी उल्लेख किया प्रधानमंत्री ने यात्रियों से अपील की कि यात्रा के दौरान युवाओं को शासकीय योजनाओं के संबंध में जागरूक करें एवं उन्हें अधिक से अधिक योजनाओं की जानकारी दें कार्यक्रम में उपस्थित यात्रियों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि आठ दिन की यात्रा पूर्ण कर नौवें दिन बण्डा में दो टोलियों का एक साथ आगमन हुआ है प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन के माध्यम से यात्रियों का उत्साहवर्धन किया और यात्रा के उद्देश्यों को पुनः स्थापित किया उन्होंने कहा कि भारत जैसे विविधताओं से भरे देश को समझने के लिए एक कोने से दूसरे कोने तक यात्रा करना आवश्यक है इससे देश की संस्कृति, सभ्यता और विविधता के आदान-प्रदान के साथ एकजुटता की भावना मजबूत होती है वाराणसी से वडनगर और वडनगर से वाराणसी की यह यात्रा युवाओं को देश को समझने विकास की दिशा तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और उनके लाभार्थियों से संवाद एवं फीडबैक लेने का अवसर प्रदान कर रही है।
0 Comments