सागर।बंडा जहरीली शराब कांड को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन उग्र हो गया जहरीली शराब और प्रदेश सरकार तथा मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोध जताने के लिए युवा कांग्रेस ने आज कलेक्टर कार्यालय घेराव का ऐलान किया था युवा कांग्रेस के घेराव को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन ने पहले से ही कुलपति निवास के सामने कालीचरण तिराहे पर बैरिकेट्स लगा रखे थे लेकिन प्रदर्शनकारी युवा बैरिकेट्स लांघते हुए जहरीली शराब मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़ गए भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने पहले धक्का-मुक्की कर रोकने की कोशिश की और फिर वाटर कैनन का प्रयोग किया इसके बावजूद कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस ने आगे बढ़कर भारी धक्का-मुक्की और कैन पुशिंग करते हुए प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे नेताओं को हिरासत में ले लिया पुलिस ने प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष यश घनघोरिया जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा,शहर अध्यक्ष महेश जाटव, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार पचौरी,पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी,पप्पू गुप्ता, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,अवधेश तोमर,शैलेंद्र तोमर समेत करीब दो दर्जन नेताओं को गिरफ्तार कर सिविल लाइन थाना भेज दिया पुलिस की इस कार्रवाई से आक्रोशित युवा कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी, डॉ. संदीप सबलोक,प्रमिला राजपूत,पार्षद ताहिर खान, नीलोफर चमन अंसारी, संगीता अजय अहिरवार,सीमा कमल चौधरी, चक्रेश सिंघई, राकेश राय, पंकज सिंघई, आदिल राईन आदि के नेतृत्व में सिविल लाइन थाना पहुंच गए और थाने का घेराव कर दिया प्रदर्शनकारियों ने थाने के अंदर घुसकर जमकर नारेबाजी और हंगामा किया इस दौरान पुलिस पूरी तरह से बेबस और असहाय नजर आई आखिरकार कार्यकर्ताओं के भारी दबाव के चलते पुलिस को सभी गिरफ्तार नेताओं को बिना शर्त रिहा करना पड़ा।
0 Comments