सागर। बंडा शराबकांड में करीब दो दर्जन से अधिक व्यक्तियों की जान गंवाने और सैकड़ों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने के बाद यह मामला थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है इसी मामले को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय मानव अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो पीडि़तों तथा उनके परिजनों से मिलने सागर पहुंचे जहां राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य ओंकार सिंह किशोर न्याय बोर्ड बाल कल्याण समिति सदस्यों के साथ उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में सरकारी महकमें द्वारा की गई गलतियों पर उनको जमकर घेरा और खामियों को नजर अंदाज न करते हुए सख्त से सख्त कार्यवाही किए जाने का अल्टीमेटम दे दिया मृतकों के परिवारों को न्याय मिले और कार्यवाही में कोई खामी न रहे इसको लेकर उन्होंने मौजूद प्रशासनिक व पुृलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की जमकर क्लास ली साथ ही चौबीस घंटे के अंदर मृतकों के परिजनों के बयान लेने एवं परिजनों द्वारा एफआईआर कराए जाने पर कार्यवाही के निर्देश दिए कानूनगो बंडा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जगथर और गूगरा पहुंचे और मृतको के परिजनों से मुलाकात की
प्रियंक कानूनगो द्वारा मृतको के परिजनो से बातचीत से जानकारी मिली कि अब तक पुलिस ने उनके कोई बयान नहीं लिए है वहीं पुलिस एसडीओपी से भी इस जानकारी की पुष्टि की, जिस पर प्रियंक कानूनगो ने पुलिस की कार्यवाही पर गहरा आक्रोश जताया इस पूरे मामले को देखकर पता चल रहा है कि किस तरह पुलिस पूरे मामले को कमजोर बना रही है घटना के इतने दिन बाद भी मृतको के परिजनों के बयान नहीं लिए गए जिससे पता चलता है कि सिर्फ दिखावे के लिए पुलिस कार्यवाही कर रही है प्रियंक कानूनगो द्वारा किए गए दौरे और निरीक्षण और पूछतांछ में सामने आया कि बंडा में हुई करीब दो दर्जन मौतों के मामले में एक भी व्यक्ति के मरणासन्न कथन नहीं लिए गए है जबकि कई परिजनों का कहना है कि उनके संबंधी जब बीमार हुए उस समय बातचीत कर रहे थे कई लोग जनरल वार्ड में भी एक दो दिन भर्ती रहे उसके बाद तबियत बिगडऩे पर आईसीयू में भर्ती किए गए और मौत भी हो गई इस पर कानूनगों ने कहा कि इतना लंबा समय होने के बाबजूद भी पुलिस द्वारा किसी के भी मरणासन्न कथन नहीं लिए गए जिसके बाद अधिकारी अपनी नजरें झुकाए हुए निरूत्तर दिखे एफआईआर के दिए निर्देश कानूनगो ने ग्राम जगथर में मृतक अजय लोधी की मां से मुलाकात की इस दौरान उनसे यह जानकारी ली कि यहां पर शराब कौन बेचता है आपके बेटे ने किस से शराब ली थी इस सवाल पर ग्रामीणों ने ग्राम में शराब बेचने वाले लोगों का नाम लिया और बताया कि उस पर अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई कानूनगो ने वहां उपस्थित एसडीओपी रोहित लखेर को निर्देश दिए कि मामले में मृतक की मां की रिपोर्ट पर फौरन एफआईआर दर्ज की जाए बाल कल्याण समिति की लगेगी विशेष बेंच
प्रियंक कानूनगो एवं ओंकार सिंह ने ग्रामीणों कोआश्वस्त करते हुए कहा कि यह पूरी घटना काफी दुखद और हृदय विदारक है जिसमें कई बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया है जिसमें हम सभी का दायित्च है कि हर जरूरत मंद बच्चे को शासकीय योजनाओं से जोडक़र उन्हे लाभ दिलाएं ताकि उनकी परवरिश,पढ़ाई और जीवन यापन आसानी से हो सके इसके लिए उन्होंने मौजूद बाल कल्याण समिति सदस्यों को प्रभावित ग्रामों में विशेष बेंच लगाकर शीघ्र अतिशीघ्र योजनाओं से जोडऩे के निर्देश दिए सागर दौरे में उन्होंने बीएमसी में इलाजरत मरीजों के परिवारों से मुलाकात की, साथ ही बीएमसी में इलाज के लिए भर्ती मरीजों के परिजनों से मिलकर उनके इलाज के बारे में जानकारी लेकर उपस्थित बीएमसी अधीक्षक डॉ राजेश जैन को मरीजों का बेहतर इलाज कराए जाने के निर्देश दिए इसके पहले कानूनगो ने सर्किट हाउस में कलेक्टर प्रतिभा पाल और एसपी अनुराग सुजानिया के साथ बैठक कर के शराब कांड के बारे में जानकारी लेकर अपराधियों पर सख्त करवाई करते हुए प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए नशे का नाश करना हम सबकी जिम्मेदारी- कानूनगो इस दौरान कानूनगों ने सभी ग्रामीण जनों से बातचीत की और कहा कि शराब एक सामाजिक बुराई है जिसके लिए शासन प्रशासन अपने स्तर पर कार्यवाही तो करता ही है, लेकिन हम सबकी भी जिम्मेदारी है कि अपने गांव में नशे के सभी कारोबारियों के खिलाफ एकजुट होकर जागरूक हो, यदि हम सब एक है तो किसी की हिम्मत नहीं है कि कोई हमारे गांव में कोई नशे का कारोबार कर सके
निरीक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे के दौरान किशोर न्याय वंदना तोमर, चंद्रप्रकाश शुक्ला, बाल कल्याण समिति से अध्यक्ष किरण शर्मा, सदस्य अनीता राजपूत सुरेन्द्र सेन, भगवत शरण वनवारिया, कमलेश कराले एसडीएम संजय जैन, तहसीलदार मोहित जैन एसडीओपी रोहित लखेरे, थाना प्रभारी आनंद सिंह महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप चौबे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 Comments