सागर। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन में सागर जिले में स्थित बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग एवं निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बैंक,एटीएम एवं अन्य वित्तीय संस्थानों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली जा रही है साथ ही संस्थान के प्रबंधकों एवं सुरक्षा प्रभारियों से चर्चा कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक उपायों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निर्देशित एवं प्रोत्साहित किया जा रहा है पुलिस द्वारा बैंकिंग संस्थानों के प्रभारियों को परिसर के अंदर पर्याप्त संख्या में CCTV कैमरे लगाने के साथ-साथ बैंक के प्रवेश एवं निकास द्वार, कैश काउंटर, लॉकर क्षेत्र, गलियारे तथा परिसर के बाहर पार्किंग एवं आसपास के महत्वपूर्ण स्थानों को भी CCTV कवरेज में लाने के लिए प्रोत्साहित किया गया पुलिस अधिकारियों द्वारा बैंक प्रबंधन को समझाया गया कि गुणवत्तापूर्ण एवं पर्याप्त CCTV कैमरे अपराध की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं किसी घटना की स्थिति में CCTV फुटेज से घटना के समय संदिग्ध व्यक्ति की पहचान उसके आवागमन के मार्ग वाहन एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त करने में पुलिस को काफी सहायता मिलती है अभियान का एक प्रमुख उद्देश्य पुलिस एवं बैंकिंग संस्थानों के बीच बेहतर एवं त्वरित समन्वय स्थापित करना भी है पुलिस अधिकारियों द्वारा बैंक प्रबंधकों एवं संबंधित कर्मचारियों से सुरक्षा संबंधी समस्याओं और संभावित जोखिमों की जानकारी ली गई तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया बैंक प्रबंधन को यह भी समझाया गया कि बैंक के आसपास संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वाहन अथवा असामान्य गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचित किया जाए सागर पुलिस द्वारा बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा को लेकर चलाया जा रहा यह अभियान केवल औपचारिक जांच तक सीमित नहीं है बल्कि इसका उद्देश्य अपराध की रोकथाम सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और पुलिस-बैंकिंग संस्थानों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करना है।
0 Comments