बहेरिया में अतिक्रमण के नाम पर बेगुनाहों के मकान दुकान तोड़ना घोर अमानवीय व असंवैधानिक रेखा चौधरी

सागर। बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई दुखद मौतों के पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने हेतु युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष यश घनघोरिया के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन को पुलिस बल द्वारा रोके जाने तथा बहेरिया क्षेत्र में अतिक्रमण के नाम पर की गई तोड़फोड़ पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं पूर्व शहर जिलाध्यक्ष श्रीमती रेखा चौधरी ने कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए तीखी निंदा की है पुलिस व प्रशासन की दमनकारी कार्रवाई का पुरजोर विरोध करते हुए रेखा चौधरी ने कहा कि सरकार और स्थानीय प्रशासन की अवैध शराब माफियाओं के साथ प्रत्यक्ष साँठ-गाँठ का ही नतीजा है कि बंडा में इतना बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ जब आज युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवारों की आवाज़ बनकर न्याय की माँग उठाई तो प्रशासन ने अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए बलपूर्वक उस लोकतांत्रिक आवाज़ को कुचलने का असंवैधानिक प्रयास किया बहेरिया में निर्दोषों को बेघर और बेरोजगार करना न्याय नहीं सरासर तानाशाही प्रदेश कांग्रेस महासचिव ने बहेरिया क्षेत्र में प्रशासन द्वारा चलाई गई बुलडोजर कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि अवैध शराब के ठिकाने नष्ट करने के बहाने निर्दोष और असंबद्ध गरीब नागरिकों के निजी जमीनों पर बने छोटे छोटे आशियानों व व्यावसायिक स्थलों को ध्वस्त कर दिया गया निर्दोषों को रातों-रात बेघर और बेरोजगार कर देना पूरी तरह अमानवीय गैर-कानूनी और असंवैधानिक है उन्होंने कहा कि प्रशासन की यह कार्रवाई साफ प्रमाणित करती है कि पुलिस और सत्ता तंत्र पीड़ित जनता के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील होकर शराब माफियाओं के रसूख के आगे नतमस्तक है रेखा चौधरी ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए मांग की है कि बेगुनाह नागरिकों पर उत्पीडन तुरंत बंद किया जाए बहेरिया में हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए तथा बंडा शराबकांड के वास्तविक दोषियों पर निष्पक्ष व कड़ी कार्रवाई कर पीड़ित परिवारों को अविलंब न्याय दिलाया जाए।

Post a Comment

0 Comments