सागर। डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के अनुप्रयुक्त भूविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभाग एवं विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है परीक्षा परिणाम में विभाग के कुल 17 विद्यार्थियों का विभिन्न श्रेणियों में चयन हुआ है इनमें जेआरएफ श्रेणी में सूर्यांचल सिंह,चांदनी चंदा एवं साक्षी पंजवानी जबकि नेट-एलएस श्रेणी में उत्कर्ष चौबे,उज्जवल शुक्ला राकेश काले एवं खुशी गुप्ता ने सफलता प्राप्त की है वहीं केवल नेट-पीएचडी पात्रता श्रेणी में नीरज दुबे,प्रियांशु कुशवाहा विवेकराज पटेल, करुणा राय,धृति मिश्रा, एलन जोसेफ सोनम दीक्षित, निशांत सिन्हा, हर्ष लोधी एवं यशकुमार रजक का चयन हुआ है विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर कुलपति प्रो.वाई.एस.ठाकुर ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है वहीं विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.ए.के. सिंह ने भी सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा में विभाग के विद्यार्थियों का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन विभाग की शैक्षणिक एवं शोधपरक गुणवत्ता को दर्शाता है उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय एवं विभाग का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया
विभाग के समस्त शिक्षकों,शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल अकादमिक एवं शोध भविष्य की कामना की।
0 Comments