विश्वविद्यालय व्यवसाय प्रबंधन विभाग की शोधार्थी सुश्री आकृति श्रीवास्तव को मिली पीएचडी की उपाधि

सागर।डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन विभाग की शोधार्थी सुश्री आकृति श्रीवास्तव को पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई है उनका शोध प्रबंध भारत में उच्च शिक्षा के कर्मचारियों के चयनित निवेश साधनों के प्रति निवेश व्यवहार का एक अध्ययन मध्य प्रदेश के विशेष संदर्भ में विषय पर था उन्होंने अपना शोध कार्य विभाग की सहायक आचार्य बबीता यादव क़े मार्गदर्शन में पूर्ण किया उनका यह अध्ययन भारत में उच्च शिक्षा के कर्मचारियों के चयनित निवेश साधनों के प्रति निवेश व्यवहार का विश्लेषण करता है जिसमें निवेश प्राथमिकताओं निवेश व्यवहार को प्रभावित करने वाले जनसांख्यिकीय तकनीकी एवं अभिवृत्तिगत कारकों का अध्ययन किया गया है मध्य प्रदेश के विशेष संदर्भ में किया गया यह शोध निवेश निर्णयों को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों की पहचान करते हुए बेहतर वित्तीय नियोजन एवं निवेश जागरूकता हेतु उपयोगी सुझाव प्रस्तुत करता है विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. वाय.एस ठाकुर एवं विभाग के समस्त शिक्षक सहित सहपाठियों ने उनको शुभकामना दी ।

Post a Comment

0 Comments