सागर।कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशों के परिपालन में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया शिविर में परियोजना देवरी शहरी के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों से आए बच्चों का चिकित्सकीय दल द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर की जांच के साथ-साथ उन्हें निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान कुपोषित पाए गए बच्चों को चिन्हित कर आवश्यक उपचार एवं पोषण पुनर्वास हेतु NRC (पोषण पुनर्वास केंद्र) में भर्ती कराया गया ताकि उन्हें चिकित्सकीय देखरेख में उचित पोषण एवं उपचार उपलब्ध कराया जा सके शिविर के दौरान बच्चों के अभिभावकों को संतुलित आहार पोषण एवं बच्चों की नियमित स्वास्थ्य देखभाल के संबंध में आवश्यक परामर्श एवं जानकारी भी प्रदान की गई इस अवसर पर बीएमओ डॉ. पूजा परमार, डॉ धर्मेंद्र कनेरिया बीपीएम सुफिया खान, जय विश्वकर्मा बगला नायक, रजनी विट्ठल, गायत्री लोधी एवं पूनम कुर्मी सहित स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग का मैदानी अमला उपस्थित रहा शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों में कुपोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान कर उन्हें उचित उपचार,पोषण एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।
0 Comments