सागर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के रक्षाबंधन संपर्क पखवाड़ा अभियान के तहत गुरुवार को प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. संदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला इकाई के पदाधिकारियो ने सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल से भेंट कर उन्हें रक्षासूत्र भेंट किया इस अवसर पर संगठन की पत्रिका एवं अन्य सामग्री भी भेंट की गई संपर्क के दौरान डॉ.संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि ग्राहक पंचायत उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा त्वरित न्याय दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन संपर्क पखवाड़ा केवल रक्षासूत्र बांधने का अवसर नहीं बल्कि समाज में जागरूकता विश्वास और जिम्मेदारी का संकल्प लेने का माध्यम है ग्राहक पंचायत द्वारा उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनीष दुबे,जिला सह सचिव गौरव सिंह राजपूत जिला सदस्य नीतिश पाटकर एवं वृजेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
0 Comments