सागर।देवरी कलां उपवन मंडल के देवरी वन परिक्षेत्र अंतर्गत मुहली बीट क्षेत्र से लगे इलाके में बुधवार सुबह एक काला हिरण घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना वन विभाग को मिली सूचना मिलते ही देवरी वन परिक्षेत्र की टीम मौके पर पहुंची जहां हिरण मृत अवस्था में मिला वन विभाग ने पंचनामा कार्रवाई के बाद हिरण के शव को देवरी पशु चिकित्सा विभाग पहुंचाया, जहां उसका पोस्टमार्टम कराया गया देवरी वन परिक्षेत्र अधिकारी जेपी शाक्य ने बताया कि पोस्टमार्टम में प्रथम दृष्टया हिरण की मौत आवारा कुत्तों के हमले से होना सामने आया है हिरण के शरीर पर कुत्तों के हमले के निशान भी पाए गए हैं वहीं पशु चिकित्सा ब्लॉक अधिकारी डॉ. बीडी पाल ने बताया कि बुधवार को वन विभाग के अधिकारी मृत काले हिरण को लेकर पशु चिकित्सा केंद्र पहुंचे थे जहां नियमानुसार पोस्टमार्टम किया गया पोस्टमार्टम के दौरान हिरण की मौत का कारण कुत्तों के हमले से होनाभी पाया गया पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद वन विभाग द्वारा हिरण के शव का विधिवत अंतिम संस्कार कर दिया गया।
0 Comments