ग्राम पंचायत हरदी में स्वास्थ्य परीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

सागर।मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं एम.के. शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देशन तथा अंकित श्रीवास्तव, न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में नालसा स्कीम के ग्रासरूट स्तर पर मेगा अवेयरनेस ड्राइव के अंतर्गत दिनांक 23.09.2026 को ग्राम पंचायत हरदी, तहसील गढ़ाकोटा, जिला सागर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
आयोजित शिविर में अम्बर श्रीवास्तव, न्यायाधीश अध्यक्ष, तहसील विधिक सेवा समिति, गढ़ाकोटा ने नालसा डॉन नशे से होने वाले दुष्प्रभाव, संवाद, निःशुल्क विधिक सहायता योजना गरीबी उन्मूलन का प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की इसी अवसर पर श्रीमती दिव्या भलावी जिला विधिक अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सागर द्वारा नालसा द्वारा संचालित जागृति, संवाद, शिक्षा आदि अन्य स्कीमों की विस्तृत जानकारी दी गई शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा गठित चिकित्सा टीम से मेडिकल विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग एवं नाक,कान,गला रोग चिकित्सा विशेषज्ञ तथा उनका स्टॉफ उपस्थित रहा इस शिविर में लगभग 255 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है और अभी परीक्षण जारी है।

Post a Comment

0 Comments