सागर।कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन 28 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई परिसर में किया जाएगा
युवा संगम कार्यक्रम में रोजगार मेला एवं अप्रेंटिसशिप मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र की कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित आवेदकों का साक्षात्कार लेकर विभिन्न पदों पर चयन किया जाएगा साथ ही सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी आवेदकों को साक्षात्कार के लिए रोजगार कार्यालय का पंजीयन समग्र आईडी दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा शैक्षणिक योग्यता संबंधी अंकसूची एवं प्रमाण-पत्र साथ लाना आवश्यक है।
0 Comments