जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सागर की 115वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक सम्पन्न

सागर।जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित की 115वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक आज बैंक मुख्यालय सागर में कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई साधारण सभा में वित्तीय वर्ष 2027-28 हेतु ₹5330.00 लाख की अनुमानित आय, ₹4481.20 लाख के व्यय तथा ₹848.80 लाख के संभावित लाभ का बजट सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रशासक श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि बैंक इस वित्तीय वर्ष में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि कृषकों ,खाताधारकों को जो सुविधाएँ पूर्व से मिल रही हैं, अब इसे कमर्शियल बैंक की तर्ज पर और अधिक सुलभ व उन्नत बनाया जाए उन्होंने उपस्थित प्रतिनिधियों से अपील की कि प्राथमिक सहकारी साख समितियों के माध्यम से शासन की कृषक-हितैषी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जाए खेती के यांत्रिकीकरण और सहायक गतिविधियों हेतु ऋण देकर किसानों को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया बैंक के डिपॉजिट और ऋण वसूली पर विशेष ध्यान केंद्रित करने को कहा गया जिससे जनता को ऋण मिलने में आसानी हो प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के शत-प्रतिशत कंप्यूटराइजेशन पर मुख्य रूप से फोकस करने के निर्देश दिए गए कृषकों को अल्प, मध्यम व दीर्घकालीन ऋण किसानों को समय पर अल्पकालीन ऋण सुनिश्चित करने के साथ-साथ मध्यम एवं दीर्घकालीन ऋण तथा संबद्ध गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करने पर बल दिया गया ताकि खेती में यांत्रिकीकरण को बढ़ावा मिल सके
कलेक्टर एवं प्रशासक श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि बैंक की और प्रगति के लिए 3 साल की दूरगामी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए, जिससे आगामी वर्ष में अभूतपूर्व परिवर्तन दिख सके बैठक में उपायुक्त प्रतिनिधि बसंत रोहित,बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीरज दुरेजा, प्रबंधक लेखा सुश्री रितु मीणा सहायक संचालक कृषि अखिल राय, बैंक अधिकारियों तथा जिले भर से आए अंशधारी सदस्यों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments