सागर। थाना रहली पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में दिनांक 22.09.2026 को थाना रहली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सुनार नदी पुल के पास मादरा रोड, रहली पर एक व्यक्ति बोरी में अवैध शराब लेकर खड़ा है सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्रवाई हेतु पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी गई मौके से एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम अजय पिता पुरुषोत्तम पटेल, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07 रहली बताया पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से DCR सागर गोल्ड ग्रेन व्हिस्की के 80 पाव, कुल 14 लीटर, कीमत ₹9,600 की अवैध शराब बरामद कर विधिवत जप्त की गई मामले में थाना रहली में अपराध क्रमांक 649/2026, धारा 34(1), 42 आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान आरोपी अजय पटेल से पूछताछ में शराब उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई कि शराब ठेकेदार मनोज पटेल द्वारा शराब बिक्री हेतु उपलब्ध कराई गई थी प्राप्त जानकारी के आधार पर शराब ठेकेदार के विरुद्ध धारा 42 आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
0 Comments