सागर। डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के 5 शोधार्थी सुश्री गरिमा दोहर, सुश्री अभिलाषा पटेल, लोकेन्द्र पटेल, सुश्री पूजा साहू एवं शोधार्थी अंगद सिंह मारावी का चयन मध्यप्रदेश प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक वाणिज्य परीक्षा 2025 में हुआ है इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यशवंत सिंह ठाकुर एवं कुलसचिव डॉ. सत्य प्रकाश उपाध्याय ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी को शुभकामनायें दीं इस खुशी के उपलक्ष्य पर विभागाध्यक्ष प्रो. डी. के. नेमा एवं विभाग के सभी शिक्षक प्रो. मनविन्दर सिंह पाहवा अधिष्ठाता डॉ. रूपाली सैनी, डॉ. सुषमा यादव,डॉ.अनिता कुमारी, डॉ. शालिनी चौईथरानी डॉ. पुष्पा सूर्यवंशी, डॉ. भावना रेवाडीकर एवं डॉ. गौतम प्रसाद ने चयनित शोधार्थियों का विभाग में पुष्पगुच्छ एवं फूलमाला से अभिनंदन किया एवं मिठाईयां बांटी गयी विभागाध्यक्ष प्रो. डी. के. नेमा ने इन सभी चयनित शोधार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
0 Comments