फुटपाथ पर पार्किंग करने वाले वाहन चालकों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई

सागर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने तथा पैदल यात्रियों के आवागमन को सुचारु रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में सिविल लाइन से तिली रोड मार्ग पर फुटपाथ पर वाहन खड़े कर यातायात एवं पैदल आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले 18 चार पहिया वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल ₹9,000 समन शुल्क वसूल किया गया
यह कार्रवाई उप पुलिस अधीक्षक यातायात मयंक चौहान एवं प्रभारी यातायात मोहन सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा की गई यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को स्पष्ट रूप से समझाइश दी गई कि फुटपाथ पैदल यात्रियों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन के लिए है यहां वाहनों की पार्किंग न करें वाहन चालकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में फुटपाथ पर वाहन पार्क किया हुआ पाए जाने पर क्रेन के माध्यम से वाहन जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें और फुटपाथ को पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित एवं अतिक्रमणमुक्त रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Post a Comment

0 Comments