सागर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में दिए गए निर्देशों के कड़ाई से परिपालन में सागर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार सिटी मजिस्ट्रेट एवं नगर पुलिस अधीक्षक ने डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट छात्रावास का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण दल ने हॉस्टल परिसर और कमरों की बारीकी से जाँच की इस कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य छात्रावासों में नशा मुक्ति सुनिश्चित करना अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना और विद्यार्थियों के लिए एक सुरक्षित तथा स्वास्थ्यवर्धक शैक्षणिक वातावरण निर्मित करना है जाँच के दौरान परिसर की सुरक्षा व्यवस्था एवं अनुशासन से संबंधित विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया गया निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने छात्रावास में रह रहे छात्रों से सीधे बातचीत की उन्होंने विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उनसे अपील की कि वे स्वयं को एवं अपने साथियों को नशे जैसी कुरीतियों से दूर रखें अधिकारियों ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और किसी भी प्रकार का नशा उनके करियर तथा स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक संस्थानों और छात्रावासों में नशे के कारोबार या इसके उपयोग को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा युवाओं को नशे से बचाने के लिए इस प्रकार के औचक निरीक्षण और जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
0 Comments