विश्वविद्यालय कार्यशाला में प्रतिभागियों ने सीखी रिसर्च की उन्नत तकनीक

सागर। डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. यशवंत सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में उन्नत अनुसंधान केंद्र सी.ए.आर.में पाउडर एक्स-रे डिफ्रेक्टोमीटर पी.एक्स.आर.डी. पर एक दिवसीय हैंड्स ऑन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया,जिसमें 32 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया सी.ए.आर. की मुख्य समन्वयक, प्रो. श्वेता यादव की पहल पर सी.ए.आर. में उपलब्ध विभिन्न सॉफिस्टिकेटेड इंस्ट्रूमेंट्स पर कार्यशालाओं का आयोजन निरंतर किया जा रहा है डॉ. विवेक कुमार पांडे प्रभारी सी.ए.आर. ने केंद्र के संक्षिप्त परिचय के साथ सत्र की शुरुआत की और ऐसे कार्यक्रमों के महत्व के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी व्याख्यान सत्र में मुख्य वक्ता डॉ. आशीष कुमार ने प्रतिभागियों को एप्लाइड साइंसेज के विविध क्षेत्र में पी.एक्स.आर.डी. तकनीक के इतिहास, परिचय, सिद्धांत, सैम्पल तैयार करने और अनुप्रयोगों जैसेकि क्रिस्टलीय गुण, क्रिस्टल साइज निकालना,आदि के बारे में बुनियादी से लेकर उन्नत स्तर तक की जानकारी दी गई हैंड्स ऑन सत्र में सौरभ साह ने पी.एक्स.आर.डी. उपकरण के हार्डवेयर भाग और इसके सहायक उपकरणों का संक्षिप्त परिचय दिया प्रतिभागियों की रुचि के क्षेत्र से संबंधित प्रश्नों पर विचार किया गया एवं उनका उत्तर दिया गया कार्यशाला के समापन में प्रतिभागियों से कार्यशाला के बारे में फीडबेक भी लिया गया जिससे की आगामी कार्यशालाओं को और भी सफल बनाया जा सके जनवरी 2025 से लेकर अगस्त 2026 तक की 35 कार्यशालाओं से लगभग 1100 प्रतिभागी लाभान्वित हुए हैं संपूर्ण हैंड्स ऑन सत्र सी.ए.आर. तकनीकी टीम के डॉ. विवेक कुमार पांडे शिवप्रकाश सोलंकी, सौरभ साह,आशीष चढ़ार,महेश सोनी,अरविन्द चडार और चंद्रप्रकाश सैनी की तकनीकी देखरेख में आयोजित किया गया।

Post a Comment

0 Comments