सागर।डॉक्टर सर हरि सिंह गौर वश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय भौगोलिक संघ IGU का क्षेत्रीय सम्मेलन 2026 तुर्किये के इस्तांबुल स्थित इस्तांबुल विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया यह एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सम्मेलन था जिसमें लगभग 65 देशों से 1400 से अधिक भूगोलवेत्ताओं, शोधकर्ताओं शिक्षाविदों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया सम्मेलन में भूगोल के समकालीन विषयों, वैश्विक चुनौतियों एवं विभिन्न शोध क्षेत्रों पर शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए तथा विद्वानों के बीच ज्ञान एवं विचारों का आदान-प्रदान हुआ इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के सामान्य एवं व्यावहारिक भूगोल विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. शिवानी मीना ने सहभागिता की सम्मेलन में भाग लेने के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय भौगोलिक संघ (IGU) द्वारा यात्रा अनुदान प्रदान किया गया डॉ. शिवानी मीना ने सम्मेलन में अपने शोध-पत्र का प्रस्तुतीकरण किया उनके उत्कृष्ट शोध एवं प्रभावी प्रस्तुतीकरण के लिए उन्हें यंग एंड अर्ली करियर जियोग्राफर बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया यह उनके अकादमिक एवं शोध कार्यों की एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि है।
0 Comments