शनि देव मंदिर के पास कबूला पुल पर फूटी राजघाट की पाइपलाइन हजारों गैलन पानी बर्बाद

सागर।शहर में पानी की बर्बादी का बड़ा मामला सामने आया है कल देर रात शनि देव मंदिर के पास कबूला पुल के समीप राजघाट पेयजल पाइपलाइन अचानक फूट गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पाइपलाइन फूटने से पानी का प्रेशर इतना तेज था कि देखते ही देखते पूरा चौराहा पानी से लबालब हो गया सड़क पर पानी भर गया जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा बताया जा रहा है कि इस हादसे में हजारों गैलन पीने का साफ पानी बर्बाद हो गया और घंटों तक पानी सड़क पर बहता रहा स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर निगम को दी लेकिन काफी देर तक कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर हो चुकी राजघाट पाइपलाइन की जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह पानी की बर्बादी रोकी जा सके।

Post a Comment

0 Comments