शाहगढ़ में CMO पर महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

सागर।शाहगढ़ नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) विनय कुमार मिश्रा के खिलाफ चार महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक सागर को लिखित शिकायत सौंपते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं शिकायत में मारपीट,छेड़छाड़,जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने तथा कथित रूप से रिश्वत मांगने के आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है शिकायतकर्ता संगीता आदिवासी, राधारानी आदिवासी, सुमन चढ़ार और रूपा यादव का आरोप है कि वे 4 अगस्त को नगर परिषद कार्यालय कुटीर (आवास) की जानकारी लेने पहुंची थीं इसी दौरान CMO ने कथित रूप से उनसे पैसों की मांग की महिलाओं का कहना है कि पैसे नहीं होने की बात कहने पर उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और जातिसूचक शब्द कहे गए शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि संगीता आदिवासी के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की गई बीच-बचाव करने पहुंचीं अन्य महिलाओं के साथ भी कथित रूप से मारपीट की गई महिलाओं का आरोप है कि कार्यालय के कुछ कर्मचारियों ने भी CMO के कहने पर उनके साथ मारपीट की महिलाओं का यह भी कहना है कि घटना के बाद जब वे शाहगढ़ थाने पहुंचीं तो उनकी शिकायत निष्पक्ष तरीके से दर्ज नहीं की गई इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक सागर को आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है फिलहाल मामले में पुलिस द्वारा शिकायत प्राप्त कर जांच की जा रही है वहीं, इस संबंध में CMO विनय कुमार मिश्रा का पक्ष सामने नहीं आया है उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments