सागर।मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने वर्षों से लंबित 5 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर सागर में 3 अगस्त से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है संघ का कहना है कि कैडर रिव्यू,पदोन्नति समयमान वेतनमान नायब तहसीलदार की विभागीय परीक्षा तथा स्थानांतरण नीति से जुड़े मुद्दों पर लंबे समय से शासन से मांग की जा रही है लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया
संघ के अनुसार मुख्यमंत्री से पूर्व में हुई मुलाकात के दौरान महाधिवेशन आयोजित कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन मिला था लेकिन आज तक न तो महाधिवेशन की तिथि तय हुई और न ही मांगों पर आदेश जारी किए गए इससे प्रदेश का पटवारी संवर्ग स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहा है पटवारी संघ जिला अध्यक्ष ने मांग की है कि लंबित कैडर रिव्यू तत्काल लागू किया जाए, पदोन्नति और समयमान वेतनमान का लाभ दिया जाए, नायब तहसीलदार की विभागीय परीक्षा शीघ्र आयोजित की जाए तथा स्थानांतरण नीति के विरुद्ध किए गए पदाधिकारियों के तबादले निरस्त किए जाएं संघ ने सरकार से शीघ्र वार्ता कर मांगों का समाधान करने की अपील की है हड़ताल के चलते प्रदेश में राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।
0 Comments