पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना अधिकारियों एवं पुलिस जवानों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

सागर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज सागर पुलिस द्वारा पीटीसी ग्राउंड सागर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में टू-व्हीलर पर तिरंगा ध्वज लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से यात्रा निकाली तिरंगा यात्रा को पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया द्वारा पीटीसी ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया इस अवसर पर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पूरे उत्साह अनुशासन और देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा ध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुए यात्रा का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी द्वारा किया गया उनके नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दल अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण तरीके से शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस जवानों के हाथों में लहराते राष्ट्रीय ध्वज और देशभक्ति के उत्साह ने शहर के वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान राष्ट्रीय एकता अखंडता और देशभक्ति की भावना का संदेश दिया गया “तिरंगा हमारी शान है राष्ट्र की पहचान है”
सागर पुलिस की इस तिरंगा यात्रा ने पुलिस बल में राष्ट्रप्रेम एकता और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को और मजबूत किया यात्रा का उद्देश्य केवल तिरंगा लेकर चलना नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति गौरव और सम्मान की भावना को जागृत करना भी रहा।

Post a Comment

0 Comments