सागर। साइबर ठगों ने इस बार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को निशाना बनाया है उनके बैंक खाते से तीन ट्रांजेक्शन के जरिए 1 लाख 76 हजार 902 रुपए निकाल लिए गए हैरानी की बात यह है कि रकम निकलने के बाद भी उनके मोबाइल पर बैंक से कोई मैसेज नहीं आया ठगी का पता चलने पर बुधवार को बेटे के साथ उन्होंने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है मामले की जांच साइबर सेल कर रही है जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन का कटरा बाजार स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में करीब 80 वर्षों से खाता है इसी खाते में उनकी पेंशन आती है मंगलवार को उनके बेटे संतोष जैन बैंक पहुंचे और खाते की जानकारी ली तो उसमें जमा राशि कम मिली बैंक से जानकारी लेने पर तीन ट्रांजेक्शन के जरिए रकम निकाले जाने की बात सामने आई संतोष जैन के अनुसार पहले ट्रांजेक्शन में 1 लाख रुपए दूसरे में 2 रुपए और तीसरे ट्रांजेक्शन में 76 हजार 900 रुपए निकाले गए कुल 1 लाख 76 हजार 902 रुपए खाते से गायब हैं उन्होंने बताया कि उनके पिता यह राशि मंदिर में दान करने के लिए जमा कर रहे थे आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने खाते से रकम निकाल ली पैसे निकलने के दौरान न तो मोबाइल पर कोई मैसेज आया और न ही किसी तरह का फोन या कॉल प्राप्त हुआ ठगी का पता चलने के बाद ताराचंद जैन और उनके बेटे ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और ठगी गई राशि वापस दिलाने की मांग की है साइबर सेल ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
0 Comments