सागर। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’अभियान के तहत बुधवार को सागर शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई बत्ती स्थित म्युनिसिपल स्कूल परिसर से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए इस दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से पूरा शहर गूंज उठा तिरंगा यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधि नागरिक प्रशासनिक अधिकारी, एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स, स्काउट-गाइड, खिलाड़ी और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया
म्युनिसिपल स्कूल परिसर से शुरू हुई यात्रा जमा मस्जिद मार्ग, राधा तेरा होते हुए पुनः जमा मस्जिद, कीर्ति स्तंभ और परकोटा मार्ग से होकर तीन बत्ती पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ पूरे यात्रा मार्ग पर देशभक्ति का माहौल नजर आया और लोगों ने तिरंगे के साथ भारत माता के जयकारे लगाए।
0 Comments