सागर। 12 अगस्त 2026 जिला में संचालित समस्त कृषि उपज मंडी उपमण्डी समितियों में शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन एवं उपज विक्रय हेतु आने वाले कृषकों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिले की समस्त कृषि उपज मंडी समिति के भारसाधक अधिकारी एवं सचिव को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ई-मंडी योजना अंतर्गत प्रतिदिन मंडी प्रांगण में होने वाले संव्यवहारों के प्रवेश से नीलामी से लेकर भुगतान तक में लगने वाले औसत समय को न्यूनतम करने हेतु कार्य किया जाना सुनिश्चित करें साथ ही नीलामी प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष एवं पारदर्शी हो तथा शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाए एवं कृषकों के उपज का भुगतान नियमानुसार शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा में कराया जाना सुनिश्चित करें मंडी उपमंडी प्रांगण में उपज विक्रय हेतु आने वाले कृषकों व्यापारियों एवं अन्य कृत्यकारियों हेतु स्वच्छ पेयजल छायादार स्थान एवं शौचालय प्रकाश व्यवस्था बैठने की व्यवस्था आदि मूलभूत सुविधायें उपलब्ध होना चाहिए जिले की समस्त मंडी उपमंडी समितियों में कृषकों की सुविधा हेतु 10 मीट्रिक टन के तौल कांटा लगाये जाने की कार्यवाही पूर्ण करना सुनिश्चित करें साथ ही अक्रियाशील उप मंडीयों में नियमन व्यवस्था लागू कर क्रियाशील की जाये एवं उपज की तुलाई इलेक्ट्रॉनिक कांटों मानक तौल यंत्रों से ही कराई जाए तथा तौल में पूर्ण पारदर्शिता रखी जाए संपूर्ण मंडी परिसर की निगरानी एवं सुरक्षा हेतु सीसीटीव्ही कैमरे लगवाना सुनिश्चित करे साथ ही मण्डी उपमंडी परिसर में किसी भी प्रकार के अवैध व्यापार अवैध वसूली बिचौलियों की अनधिकृत गतिविधियों अथवा अनियमितताओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए ई-नाम योजना अंतर्गत कृषकों को अपनी कृषि उपज विक्रय हेतु राष्ट्रीय स्तर का प्लेटफार्म उपलब्ध कराया गया है अतः योजनांतर्गत अधिक से अधिक कृषकों को योजना का लाभ दिलाये जाने हेतु प्रोत्साहन एवं प्रचार प्रसार कराया जाना सुनिश्चित करे साथ ही ई-नाम अथवा शासन द्वारा संचालित अन्य ऑनलाइन प्रणालियों में आवश्यक प्रविष्टियाँ समय पर की जाएँ जिले में निर्मित समस्त उप मंडीयों को तत्काल चालू कराया जाये इस हेतु भारसाधक अधिकारी लॉयसेन्स धारी व्यापारियों अढतियों आदि के साथ आवश्यक बैठक करके यथोचित व्यवस्था सुनिश्चित करे सार्थक एप के माध्यम से समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति लिया जाना सुनिश्चित करें शासन की मंशा अनुसार वर्ष 2026 को कृषि कल्याण वर्ष के रूप में मनाये जाने के परिप्रेक्ष्य में दिनांक 13 नवम्बर 2026 तक बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थायें किया जाना सुनिश्चित किया जाये दिनांक 15 अगस्त 2026 तक समस्त मंडी समितियों में वृक्षारोपण कर अंकुर एप पर दर्ज करना सुनिश्चित करें सीएम हेल्पलाईन जनसुनवाई अंतर्गत लंबित शिकायतों के शीघ्र निराकरण हेतु प्रयास करे उपरोक्तानुसार दिये गये निर्देश का पालन कर 15 दिवस में प्रतिवेदन से अवगत कराना सुनिश्चित करें।
0 Comments