सागर।बांदरी तहसील के पिथौली गांव के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेड के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है कलेक्ट्रेड के गेट नंबर दो के बाहर बड़ी संख्या मे महिलाए पुरुष प्रशासन की उदासीनता पर विरोध दर्ज कराने धरना पर बैठ गये है इनका आरोप है लगातार वह लोग बंण्डा वृहद सिंचाई परियोजना के अंतर्गत डेम बनाने के कारण उनका गांव जो डूव क्षेत्र मे चला गया उसके सर्व मे जो विसंगति हुई है उसके खिलाफ अपनी आवाज़ प्रशासन शासन तक पहुंचा रहे पर उनकी कोई सुनवाई नही न उनकी समस्या का निराकरण प्रशासन कर रहा हर बार आश्वासन का झुनझुना थमा कर प्रशासन इतिश्री कर अपनी जवाबदेही से किनारा किये है हालात यह है पूरा क्षेत्र पानी से धेरा है हम लोग टापू पर रहने मजबूर है जो मुआवजा दिया वह बहुत कम है उसमे गुजर बसर करना मुमकिन नहीं चाहते है प्रशासन उचित मुआवजा दे ओर हमारे विस्थापन के साथ रोजगार की व्यवस्था भी की जाए लंबे इंतजार के बाद भी जब कोई उम्मीद नही दिख रही न्याय ओर इंसाफ की तो अब मजबूर होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है भूखे प्यासे जब तक हम यहाँ डटे रहेगे जब तक सुनवाई कर हमारी मांग को प्रशासन पूरा नही करता किसी भी सूरत मे इस बार पीछे नही हटेगे।
0 Comments