सागर।जनपद पंचायत कार्यालय के बाहर आज जनपद सदस्यों का जोरदार प्रदर्शन सामने आया जहाँ जनपद पंचायत के सीईओ ओर यहाँ पदस्थ कुछ अधिकारियों की मनमानी से त्रस्त निर्वाचित जनपद सदस्यों ने धरना देते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया प्रदर्शन मे शामिल जनपद सदस्य इस दौरान कार्यालय में तालाबंदी के इरादे से ताला लेकर भी साथ पहुँचे इनका आरॊप था 15 वे वित्त की राशि जो ग्रामीण अंचल मे विकास के लिए मिलती है छै माह से अधिक से जारी नही हुई है ऑडिट के नाम पर यहाँ पदस्थ अधिकारी की मनमानी चल रही वही ग्रामीणों को मिलने वाली कोई भी पेंशन का भुगतान भी नही होने से ग्रामीण परेशान है यही हाल आवास योजना के लाभ के मामले मे है यहाँ जो जिम्मेदार अमला बैठा है वह पूरी तरह उदासीन है इस दौरान एक जनपद सदस्य ने तो एक अधिकारी पर सीधा निशाना साधते हुए जो खेल चल रहा उस ओर इशारा कर शुक्ला नाम की फैक्ट्री पर जमकर जुबानी हमला बोल उन्हें चेतावनी भी दे डाली वह सुधार जाए जनपद सदस्यों मे इस दौरान बनी व्यवस्था को लेकर खासा आक्रोश ओर नाराजगी साफ देखी जा सकती थी जहां क्षेत्र का विकास ओर ग्रामीणों को होने वाली परेशानी ने उनकी भी मुश्किलें बढ़ा रखी है वह भी तब जब अगले वर्ष निकाय चुनाव का बिगुल बजाना है ऎसे मे जनता का दर्द उनका सिरदर्द बन उनके भविष्य की राह मे मुश्किल खड़ी कर सकता है वही जनपद सदस्यों के प्रदर्शन की सूचना पर जनपद सागर के मुख्य कार्यापालन अधिकारी भी उनसे चर्चा करने पहुँचे जहाँ उन्हें भी जनपद सदस्यों के आक्रोश का सामना करना पड़ा हालाकि उनका कहना है ऑडिट सहित जो कुछ इनकी मांगे है उस पर लगातार हमारे द्वारा समाधान के प्रयास किये जा रहे है शासन स्तर पर भी पत्राचार किया गया है ओर जो भी संभव हो सकता किया जा रहा है थोडी बहुत परेशानी है लेकिन उसका भी समाधान निकाला जा रहा है।
0 Comments