सागर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने फरार अपराधियों एवं वारंटियों की धरपकड़ करने तथा असामाजिक तत्वों में पुलिस का भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के नेतृत्व में पुलिस द्वारा पूरे जिले में व्यापक एवं प्रभावी कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया इस अभियान की खास बात यह रही कि पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया स्वयं पूरी रात अभियान की मॉनिटरिंग करते रहे उन्होंने न केवल पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए बल्कि मैदानी स्तर पर चल रही कार्रवाई की लगातार जानकारी लेते हुए अधिकारियों एवं पुलिस टीमों को आवश्यकतानुसार मार्गदर्शन भी दिया अभियान को सफल बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी सहित जिले के समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारी थाना प्रभारी एवं 700 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी देर रात तक लगातार मैदान में सक्रिय रहे कॉम्बिंग गश्त की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा कटरा बाजार में शहर के संपूर्ण पुलिस बल को स्वयं ब्रीफ किया गया अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभियान के उद्देश्य प्राथमिकताओं तथा कार्रवाई की रणनीति के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए वहीं देहात क्षेत्र के समस्त पुलिस बल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश देकर एक साथ रवाना किया गया इसके बाद सागर शहर से लेकर जिले के दूरस्थ ग्रामीण एवं थाना क्षेत्रों तक पुलिस की टीमें एक साथ सक्रिय हुईं और चिन्हित अपराधियों वारंटियों, गुंडा एवं हिस्ट्रीशीटरों तथा अन्य संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की सघन चेकिंग एवं धरपकड़ की कार्रवाई की गई कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया लगातार अभियान की संपूर्ण रात्रि मॉनिटरिंग करते रहे उन्होंने विभिन्न थाना क्षेत्रों में चल रही कार्रवाई की जानकारी ली तथा अधिकारियों से लाइव फीडबैक प्राप्त किया
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं  नरेंद्र सोलंकी भी लगातार मैदानी अधिकारियों के संपर्क में रहे और कार्रवाई को प्रभावी एवं परिणाममूलक बनाने के लिए टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर थाना स्तर के अधिकारी-कर्मचारियों तक सभी ने रातभर पूरी मुस्तैदी और समर्पण के साथ ड्यूटी की। इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश, चेकिंग एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई 330 से अधिक प्रभावी वैधानिक कार्रवाइयां कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिलेभर में बड़ी संख्या में वारंटियों एवं फरार आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई 112 स्थाई वारंट तामील गिरफ्तारी
200 गिरफ्तारी वारंट तामील गिरफ्तारी धारा 170 BNSS के तहत 12 कार्रवाई 09 अन्य फरार आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई 09 अवैध शराब के प्रकरण दर्ज कार्रवाई 213 गुंडा एवं हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग अभियान में कुल 339 प्रमुख वैधानिक कार्रवाइयां की गईं पूरे जिले में एक साथ अचानक और व्यापक स्तर पर हुई इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हुई पुलिस द्वारा चिन्हित अपराधियों के घरों एवं संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई तथा गुंडा एवं हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों की जानकारी लेकर उनकी वर्तमान स्थिति का सत्यापन किया गया सागर जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा फरार वारंटियों अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी आमजन निर्भीक होकर रहें और अपराधियों को यह स्पष्ट संदेश है कि कानून की पकड़ से कोई भी बच नहीं सकता।