सागर। 11 अगस्त 202 उच्च न्यायालय जबलपुर एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सागर महेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में “उल्लास : एक अभिनव प्रयोग” के अंतर्गत ए.डी.आर. भवन, जिला न्यायालय परिसर, सागर में जिला न्यायालय में पदस्थ न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी कल्पनाओं को रंगों और चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों में उनकी सृजनात्मक सोच सामाजिक जागरूकता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण की झलक देखने को मिली प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ कला के प्रति रुचि विकसित करने का अवसर प्राप्त हुआ कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को पहचानना तथा उन्हें अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए उचित मंच प्रदान करना रहा “उल्लास : एक अभिनव प्रयोग” के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का निर्धारित मापदण्डों के आधार पर चयन किया जाएगा चयनित प्रतिभागियों को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महेश कुमार शर्मा द्वारा प्रथम द्वितीय एवं अन्य स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया जाएगा इस अवसर पर प्राधिकरण के सचिव अंकित श्रीवास्तव एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती दिव्या भलावी उपस्थित रहीं।
0 Comments