सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. यशवंत सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में उन्नत अनुसंधान केंद्र सी.ए.आर. के द्वारा स्कैनिंग इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप एस.ई.एम. तकनीक पर एक दिवसीय हैंड्स ऑन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया इस प्रशिक्षण का उद्देश्य माइक्रोस्कोपी के थ्योरेटिकल कॉन्सेप्ट्स और प्रैक्टिकल लैबोरेटरी ऑपरेशन्स के बीच की दूरी को कम करना था अलग-अलग एकेडमिक संस्थानों के 30 से ज्यादा प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला में हिस्सा लिया
कार्यशाला की शुरुआत बुनियादी लेक्चर से हुई जिनमें इलेक्ट्रॉन ऑप्टिक्स, सिग्नल डिटेक्शन मैकेनिज्म सेकेंडरी बनाम बैकस्कैटर्ड इलेक्ट्रॉन इमेजिंग और एनर्जी डिस्पर्सिव एक्स-रे स्पेक्ट्रोस्कोपी जैसे विषयों को शामिल किया गया हालांकि मुख्य फोकस प्रैक्टिकल अनुभव पर रहा प्रतिभागियों ने उन्नत अनुसंधान केंद्र में अत्याधुनिक फील्ड एमिशन स्कैनिंग इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप को ऑपरेट करना सीखा मुख्य वक्ता डॉ. विवेक कुमार पांडे ने प्रतिभागियों को इमेजिंग से पहले के जरूरी स्टेप्स जैसे कि नॉन-कंडक्टिव बायोलॉजिकल और पॉलीमेरिक सैंपल्स पर गोल्ड की स्पटर कोटिंग करना चार्जिंग इफेक्ट्स से सैंपल को नुकसान से बचाने के लिए बीम एनर्जी को ऑप्टिमाइज करना एस्टिग्मैटिज्म आदि प्रक्रियाओं के बारे में बताया विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि फिजिक्स केमिस्ट्री,बॉटनी,जूलॉजी,फार्मास्युटिकल साइंस,फॉरेंसिक साइंस,मेडिकल साइंस बायाटेक्नोलॉजी जियोलॉजी, मटेरियल साइंस आदि विषयों में रिसर्च के लिए एस.ई.एम. तकनीक की उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई हैंड्स ऑन सत्र में शिवप्रकाश सोलंकी ने एस.ई.एम. उपकरण के हार्डवेयर भाग और इसके सहायक उपकरणों के संक्षिप्त परिचय के साथ विभिन्न पृष्ठभूमि से सैम्पल तैयार करने के बारे में बहुत ही बुनियादी से लेकर उन्नत स्तर तक जानकारी प्रदान की
केंद्र की मुख्य समन्वयक प्रो. श्वेता यादव की पहल पर सी.ए.आर. में उपलब्ध विभिन्न परिष्कृत उपकरणों पर कार्यशालाओं का आयोजन निरंतर किया जा रहा है
एस.ई.एम. तकनीक पर संपूर्ण हैंड्स ऑन सत्र सी.ए.आर. तकनीकी टीम के डॉ. विवेक कुमार पांडे शिवप्रकाश सोलंकी,सौरभ साह,आशीष चढ़ार,अरविन्द चडार और चंद्रप्रकाश सैनी की तकनीकी देखरेख में आयोजित किया गया।
0 Comments