'हर घर तिरंगा' अभियान: शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय से निकली भव्य तिरंगा रैली

सागर।'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत पं.दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य (अग्रणी) महाविद्यालय की एनसीसी छात्र एवं छात्रा इकाई द्वारा एक विशाल और ऊर्जावान तिरंगा रैली का आयोजन किया गया देशभक्ति के रंगों में रंगी यह रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर तिली चौराहे से होते हुए पुनः महाविद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई रैली को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर मोना दांगी तथा अतिरिक्त संचालक कार्यालय की ओएसडी डॉ. भावना यादव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया रैली के शुभारंभ से पहले मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर मोना दांगी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा "तिरंगा हमारे देश की आन,बान और शान है जब भी यह राष्ट्रध्वज गगन में लहराता है तो हर भारतीय के दिल से बस यही आवाज निकलती है 'झंडा ऊंचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा" महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने तिरंगा यात्रा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों विशेषकर युवा पीढ़ी में देशभक्ति की अलख जगाना राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना तथा देश की अखंडता और सांस्कृतिक एकता का सशक्त संदेश देना है अतिरिक्त संचालक कार्यालय की ओएसडी डॉ. भावना यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर निकाली जाने वाली यह यात्रा देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि और कृतज्ञता का प्रतीक है महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ संदीप सबलोक ने बताया कि इस गरिमामय तिरंगा रैली का सफल संयोजन तिरंगा यात्रा प्रभारी डॉ. अमर कुमार जैन एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. जयनारायण यादव एवं कीर्ति रैकवार के कुशल नेतृत्व में हुआ रैली में एनसीसी कैडेट्स, महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और देशभक्ति के नारों के साथ सहभागिता की।

Post a Comment

0 Comments