सागर।देशभक्ति की भावना के साथ रेलवे स्टेशन थाना जीआरपी सागर ने बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली यात्रा में पुलिसकर्मियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए तिरंगा यात्रा जीआरपी थाने से शुरू होकर प्लेटफार्म नंबर 1 और पूरे स्टेशन प्रांगण में निकाली गई इस दौरान यात्रियों और आमजन ने भी पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाया जीआरपी थाना प्रभारी एच एल चौधरी ने यात्रा के दौरान कहा कि "तिरंगा देश की आन,बान और शान है हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह तिरंगे का सम्मान करे और देश की एकता-अखंडता को मजबूत बनाए पुलिसकर्मियों ने यात्रियों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने के लिए भी प्रेरित किया स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने भी तिरंगा यात्रा में शामिल होकर "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारे लगाए जीआरपी की इस पहल की यात्रियों ने सराहना की।
0 Comments