सागर।मकरोनिया सिविल लाइन रोड पर भारतीय सेना के अति-संवेदनशील और सक्रिय मुख्य प्रवेश द्वार शाहबाज़ ईगल गेट के ठीक सामने नियमों को ताक पर रखकर बने बहुमंजिला होटल को सील करने की मांग को लेकर शिवसेना ने कलेक्टर के नाम सिटी मजिस्ट्रेट गगन बैसेन को ज्ञापन सौपा शिवसेना उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा कि सेना का शाहबाज़ ईगल गेट एक अति-संवेदनशील और सेना शस्त्रागार व आर्मी प्रशिक्षण केंद्र है जहाँ से हमारी सेना की टुकड़ियों और गुप्त सैन्य वाहनों की 24 घंटे आवाजाही होती है इस गेट के ठीक सामने नियमों की दरकिनार कर होटल खड़ा कर दिया गया है इस होटल की खिड़कियों और छत से सीधे सेना के आंतरिक परिसर पर नजर रखी जा सकती है जो सीधे तौर पर देश की सुरक्षा के खतरा हो सकता है यदि होटल की आड़ में राष्ट्रविरोधी तत्वों ने कोई खुफिया जानकारी लीक की या इसे सामरिक 'लॉन्च पैड' की तरह इस्तेमाल किया तो इसका जिम्मेदार कौन होगा शिवसेना जिला प्रमुख दीपक सिंह लोधी ने कहा कि द वर्क्स ऑफ डिफेंस एक्ट,1903 और रक्षा मंत्रालय (MoD) के उन नियमों का उल्लेख है जिसके तहत सैन्य प्रतिष्ठानों की बाहरी बाउंड्री से 100 मीटर का दायरा पूरी तरह नो कंस्ट्रक्शन ज़ोन होता है उसके बाद भी बहुमंजिला इमारत निर्माण कर ली शिवसेना जिला प्रभारी विकास सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आरओ ने होटल संचालक से मोटी रकम लेकर नियम विरुद्ध एनओसी देकर सेना की सुरक्षा में सेंध लगाने का घिनौना कृत्य किया है जिसे शिवसेना कतई स्वीकार नहीं करेगी राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरे को देखते हुए होटल की व्यावसायिक गतिविधियों को तत्काल रोका जाए अन्यथा शिवसेना सेना के सम्मान में मकरोनिया नगर पालिका व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होगी ज्ञापन देने वालो में अनूप पटेरिया पंकज दुबे अक्षय गौतम आदि जैन सचिन जैन अजय बुंदेला सुमित भार्गव उपस्थित थे।
0 Comments