दो अलग-अलग मामलों में अपहृत 11 एवं 12 वर्षीय बालकों को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

सागर।पुलिस द्वारा गुमशुदा एवं अपहृत बच्चों की शीघ्र तलाश के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में थाना सुरखी पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरणों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग बालकों को सुरक्षित दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर मानवता एवं संवेदनशील पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया दिनांक19.06.2026 को फरियादी  उम्र 50 वर्ष, निवासी समनापुर, थाना सुरखी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका 12 वर्षीय पुत्र बिना बताए घर से कहीं चला गया है रिपोर्ट पर थाना सुरखी में अपराध क्रमांक 204/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थाना प्रभारी  के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश की गई अथक प्रयासों के बाद दिनांक 07.07.2026 को अपहृत बालक  को सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
दिनांक 08.07.2026 को फरियादी  उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक-09, सुरखी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका 11 वर्षीय पुत्र बिना बताए घर से कहीं चला गया है रिपोर्ट पर थाना सुरखी में अपराध क्रमांक 231/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण कायम किया गया प्रकरण दर्ज होते ही थाना प्रभारी सुरखी के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई और लगातार खोजबीन करते हुए महज 16 घंटे के भीतर बालक को सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Post a Comment

0 Comments