सागर। मकरोनिया पुलिस ने अवैध हथियार लेकर घूम रहे एक बदमाश को गिरफ्तार कर बड़ी वारदात की आशंका को टाल दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार
थाना मकरोनिया पुलिस को सूचना मिली कि संत रविदास मंदिर के पास एक युवक अवैध देशी कट्टा लेकर संदिग्ध हालत में घूम रहा है सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन पाल के निर्देश पर उप निरीक्षक राजेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी भोलू उर्फ कुलदीप पाण्डेय (21), निवासी वार्ड क्रमांक 18, बड़तूमा, थाना मकरोनिया को पकड़ लिया
तलाशी के दौरान आरोपी की कमर से 315 बोर का देशी कट्टा तथा पैंट की जेब से 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ पुलिस ने हथियार और कारतूस जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन पाल, उप निरीक्षक राजेश शर्मा आरक्षक अजय,आरक्षक शुभम और आरक्षक अरबिंद की सराहनीय भूमिका रही।
0 Comments