ग्राम कोड़ा में किसान को गोली लगने से सनसनी बागेश्वर धाम प्रमुख के भाई पर आरोप

छतरपुर। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ा में मंगलवार को गोली चलने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई घायल किसान मोतीलाल कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग ने उन्हें गोली मारी
घायल मोतीलाल कुशवाहा के अनुसार क्षेत्र के किसानों पर जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा है उनका आरोप है कि जो किसान अपनी जमीन देने से इनकार करते हैं उनके साथ मारपीट और धमकी दी जाती है उन्होंने दावा किया कि इसी विवाद के दौरान उन पर गोली चलाई गई, जिससे वे घायल हो गए घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों पुलिस मदद से घायल किसान को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है घटना के संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान और एफआईआर की जानकारी की प्रतीक्षा है आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी शालिग्राम गर्ग या बागेश्वर धाम की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Post a Comment

0 Comments