देवरी में 11वीं के प्रवेश को लेकर फिर गरमाया मामला

सागर।जिले की देवरी के शासकीय संदीपनि उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिलने का मामला एक बार फिर तूल पकड़ गया है सोमवार को आस एक उम्मीद सामाजिक संस्था ने विद्यालय के मुख्य द्वार के बाहर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर छात्र-छात्राओं के प्रवेश सहित विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं के समाधान की मांग उठाई धरने के बाद संस्था के पदाधिकारियों ने कलेक्टर सागर के नाम एसडीएम देवरी को ज्ञापन सौंपा, जिसकी प्रतिलिपि विद्यालय के प्राचार्य को भी दी गई ज्ञापन में मांग की गई कि विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय में सभी पात्र विद्यार्थियों को बिना किसी भेदभाव के नियमानुसार प्रवेश दिया जाए, ताकि किसी भी छात्र का भविष्य प्रभावित न हो इस दौरान संस्था के प्रतिनिधियों ने विद्यालय के प्राचार्य से भी चर्चा की प्राचार्य ने आश्वासन दिया कि 20 जुलाई तक सभी पात्र छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है संस्था ने अपने ज्ञापन में विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया हाल की बारिश में भवन के कई कमरों से पानी टपकने और छतों से रिसाव होने का हवाला देते हुए भवन की उच्च स्तरीय जांच कर तत्काल मरम्मत कराने की मांग की गई संस्था का कहना है कि वर्तमान स्थिति में विद्यार्थियों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है इसके अलावा संस्था ने संदीपनि विद्यालय में मर्ज किए गए विद्यालयों के शिक्षा सदन एवं प्रयोगशालाओं को पुनः नियमित रूप से संचालित करने प्रयोगात्मक शिक्षा को सुचारु बनाने तथा मर्ज किए गए विद्यालयों के अतिथि शिक्षकों का समायोजन सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई संस्था का कहना है कि इससे शिक्षकों की आजीविका सुरक्षित रहेगी और विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी धरने के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा में सभी विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिला और अन्य समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो छात्रहित में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा ज्ञापन पर संस्था के पदाधिकारियों सहित अनेक नागरिकों एवं अभिभावकों के हस्ताक्षर दर्ज हैं अब विद्यार्थियों और अभिभावकों की निगाहें प्रशासन द्वारा किए जाने वाले आगामी निर्णय पर टिकी हुई हैं।

Post a Comment

0 Comments