महाविद्यालय में कल से 'एकात्म मानव दर्शन' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी प्रबुद्ध जन जुटेंगे

सागर। उच्च शिक्षा विभाग की पी.एम. ऊषा परियोजना सॉफ्ट कॉम्पोनेंट तृतीय चरण के अंतर्गत पं. दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य (अग्रणी) महाविद्यालय,के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक आयोजन होने जा रहा है महाविद्यालय के आदिगुरु शंकराचार्य सभागार में कल 15 जुलाई 2026 से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ होगा 'एकात्म मानव दर्शन: विकसित भारत 2047' विषय पर आयोजित इस राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन क्षेत्रीय सांसद श्रीमती लता वानखेड़े करेगी इस भव्य संगोष्ठी में देश के विभिन्न अंचलों से शिक्षाविद राजनेता और विचारक एकत्रित होकर भारत को वर्ष 2047 तक एक सशक्त और विकसित राष्ट्र बनाने की रूपरेखा पर गहन मंथन करेंगे संगोष्ठी के पहले दिन 15 जुलाई सुबह 10:30 बजे उद्घाटन सत्र का आयोजन होगा इस अवसर पर मकरोनिया स्थित श्री रामदरबार मंदिर के महन्त केशव गिरी जी अपना दिव्य आशीर्वचन प्रदान करेंगे जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं एस.डी.एम. गगन बिसेन, और रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ.श्रीमती शक्ति जैन सम्मिलित होंगी सत्र के मुख्य वक्ता निजी विश्वविद्यालय आयोग के पूर्व प्रशासकीय सदस्य प्रो. विश्वास चौहान होंगे विशिष्ट वक्ता के रूप में भोपाल के सेवानिवृत्त अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा राधा वल्लभ शर्मा एवं सारस्वत वक्ता के रूप में सत्य साईं महाविद्यालय भोपाल की विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीजी सेठ अपने विचार रखेंगी
इसी दिन दोपहर 1:00 बजे से आयोजित होने वाले 'तकनीकी सत्र' में जिला पंचायत अध्यक्ष  हीरासिंह राजपूत मुख्य अतिथि होंगे सत्र की अध्यक्षता डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय की विभागाध्यक्ष डॉ.अनुपम शर्मा करेंगी इस सत्र में हिंदुस्तान समाचार एजेंसी के क्षेत्रीय संपादक डॉ. मयंक चतुर्वेदी मुख्य वक्ता तथा शासकीय महाविद्यालय बण्डा-बेलई के प्राचार्य डॉ. कुलदीप यादव सारस्वत वक्ता के रूप में शामिल होंगे
विचार सत्र एवं समापन समारोह संगोष्ठी के दूसरे दिन 16 जुलाई 2026 को सुबह 10:30 बजे से 'विचार सत्र' का आयोजन किया जाएगा इसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध युवा चिंतक व समाजसेवी आकाश सिंह राजपूत युवाओं को संबोधित करेंगे सत्र की अध्यक्षता डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो.अनुपमा कौशिक करेंगी तथा इंक मीडिया पत्रकारिता संस्थान सागर के निदेशक आशीष द्विवेदी सारस्वत वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे दोपहर 1:00 बजे से संगोष्ठी का भव्य 'समापन समारोह' आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ. लता वानखेड़े सम्मिलित होंगी समापन सत्र की अध्यक्षता उच्च शिक्षा सागर संभाग के क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक डॉ. नीरज दुबे करेंगे सारस्वत वक्ता के रूप में मंच साझा करेंगे आयोजन समिति की तैयारियां पूर्ण महाविद्यालय की प्राचार्य एवं संगोष्ठी के संरक्षक प्रो. सरोज गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में इस वृहद आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष एवं संगोष्ठी की संयोजक डॉ. संगीता मुखर्जी ने बताया कि यह संगोष्ठी शैक्षणिक जगत और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी आयोजन समिति की समन्वयक डॉ प्रतिभा जैन सहसंयोजक डॉ संदीप सबलोक तथा सचिव अरविंद चतुर्वेदी ने सभी प्रबुद्ध जनों, शोधार्थियों और प्राध्यापकों से इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में गरिमामयी उपस्थिति की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments